महाराष्ट्र में बनेगा भारत का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता विश्वविद्यालय

Date:

एआई और साइबर सुरक्षा के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए टास्कफोर्स गठित- आईटी मंत्री एड. आशिष शेलार

मुंबई वार्ता संवाददाता

“विकसित भारत 2047” मिशन के लक्ष्यों को पूरा करने और भारत को $5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और तकनीक की अहम भूमिका होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र भारत का पहला कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) विश्वविद्यालय स्थापित करने वाला राज्य बनेगा, ऐसी घोषणा आईटी मंत्री एड. आशिष शेलार ने की।

विश्व शिक्षा दिवस के अवसर पर छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए मंत्री शेलार ने कहा कि ,”यह निर्णय राज्य सरकार के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील के नेतृत्व में इस परियोजना को लागू किया जाएगा।यह विश्वविद्यालय छात्रों और युवाओं को आधुनिक तकनीक क्रांति के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करेगा। यह अत्याधुनिक अनुसंधान और कौशल विकास का केंद्र बनेगा और भारतीय युवाओं को एआई-आधारित वैश्विक अर्थव्यवस्था में नेतृत्व के लिए तैयार करेगा.”

इसके अलावा, सरकार जल्द ही भारत का पहला राज्य-स्तरीय एआई और साइबर सुरक्षा नीति की घोषणा करेगी। इस नीति का खाका तैयार करने के लिए एक विशेष टास्कफोर्स का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व स्वयं आईटी मंत्री करेंगे। “महाराष्ट्र तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी होगा, और हमारा सरकार तकनीक के जरिए शिक्षा में परिवर्तन लाने और भविष्य के कुशल मानव संसाधन तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है,” शेलार ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related