महाराष्ट्र है भारत की असली ‘स्टार्टअप राजधानी’ – मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भारत में सबसे अधिक पंजीकृत स्टार्टअप्स महाराष्ट्र में हैं, जिनमें से 45 प्रतिशत स्टार्टअप्स महिलाओं के नेतृत्व में हैं—यह गर्व की बात है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य वास्तव में देश की ‘स्टार्टअप राजधानी’ है और भारत की पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को हासिल करने में महाराष्ट्र और विशेष रूप से महिला उद्यमियोंका बड़ा हिस्सा होगा। जुहू स्थित एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित ‘इनोवेशन महाकुंभ 2025’ के उद्घाटन सत्र में उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं के मन में हर विचार नवप्रवर्तन है और इस स्टार्टअप के युग में हर व्यक्ति को नया उद्यमी बनने का अवसर है।उन्होंने ब्रिटेन में उस युग की बात याद दिलाई, जब महिलाओं को मतदान का अधिकार नहीं था, लेकिन 1916 में महर्षी धोंडो केशव कर्वे ने महिलाओं के लिए स्वतंत्र विश्वविद्यालय स्थापित किया। उनकी दूरदृष्टि ने आज महिला सशक्तिकरण और नवप्रवर्तन के नए युग का मार्ग प्रशस्त किया है। राज्य सरकार ने नवउद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए नीति बनाई है।

उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को पंख देने में सरकार और विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण भूमिका है और राज्य सरकार हर कदम पर नवउद्यमियों का समर्थन कर रही है।फडणवीस ने आगे बताया कि आज नवप्रवर्तन सिर्फ नए उत्पाद नहीं ला रहा, बल्कि जीवन को और सरल बन रहा है। जब किसी विचार को मार्केट में उतारा जाता है, तो वह अर्थव्यवस्था को गति देता है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा एनालिटिक्स ने नई सोच को तेजी दी है।

उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘स्टार्टअप इंडिया’ अभियान की वजह से भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्टार्टअप इकॉनॉमी बना है और जल्द ही दूसरी सबसे बड़ी बनेगा।कार्यक्रम में महिला उद्यमियों द्वारा विकसित नवप्रवर्तन प्रदर्शित किए गए।

मुख्यमंत्री श्री फडणवीस ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, सभी नवोन्मेषकों को बधाई दी, और चिकित्सा, कृषि एवं परिवहन प्रबंधन क्षेत्रों में उत्कृष्ट तीन स्टार्टअप विचारों का सम्मान किया। साथ ही प्री-इनक्यूबेशन केंद्र का उद्घाटन भी किया गया।

कौशल विकास, रोजगार व उद्यमिता मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने कहा कि राज्य में शिक्षा और नवप्रवर्तन के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है और आने वाले समय में महाराष्ट्र इस क्षेत्र में पहले नंबर पर रहेगा। उन्होंने महिलाओं की अहम भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार एसएनडीटी विश्वविद्यालय के समर्थन में है।

विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रा.डॉ.उज्वला चक्रदेव ने ‘इनोवेशन महाकुंभ 2025’ के बारे में प्रास्ताविक परिचय दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...

उद्धव ठाकरे नहीं लड़ेंगे विधान परिषद चुनाव, शिवसेना ने अंबादास दानवे को बनाया उम्मीदवार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही...

मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए नवाचार अपनाएं: आयुक्त अश्विनी भिडे के निर्देश।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आयुक्त अश्विनी...