महिला यात्री का कीमती सामान वापस लौटाया।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

पश्चिम रेलवे के आर पी एफ द्वारा चलाए जा रहे (अमानत) अभियान के तहत अंधेरी आर पी एफ ने एक महिला का कीमती बैग वापस लौटा कर अपनी ईमानदारी का परिचय दिया है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरा रोड से चर्चगेट प्रथम श्रेणी में यात्रा कर रही एक महिला यात्री का कीमती बैग ट्रेन में छूट गया ।चर्चगेट स्टेशन पर उतरने के बाद उसे याद आया कि उसका बैग तो ट्रेन में ही रह गया । कुछ देर बाद वह वह फास्ट ट्रेन द्वारा वापस चर्चगेट से विरार के लिए रवाना हुई । उस समय अंधेरी आर पी एफ के ASI ललित कुमार त्रिपाठी,HC संजय पटेल तथा MSFरवीद्र प्लेटफार्म नंबर 6पर गश्त कर रहे थे।प्लेटफार्म पर गश्त करने के दौरान विरार ट्रेन में यात्रा कर रही महिलाओं ने रैक के उपर किसी लावारिस बैग होने की बात कही ।वह बैग आर पी एफ थाना लाया गया ।

बैग में रखे मोबाइल की घटी बजी। दिविका शेट्टी नामक महिला ने बताया कि वह मीरा रोड पूर्व E सृष्टि की एक इमारत में रहती हैं । उसका बैग प्रथम श्रेणी में यात्रा के दौरान ट्रेन में छूट गया था। उसे अंधेरी आर पी एफ पोस्ट पर बुलाया गया । उसने कहा कि उस बैग में मेरा एक डेल कंपनी का लैपटॉप, 16 pro max मोबाइल, माउस बैग कुल कीमत 156500 रुपए का है ।आर पी एफ ने उस महिला को उसका सामान सुपुर्द कर दिया ।आर पी एफ के इस कार्य के लिए उस महिला ने आर पी एफ स्टाफ की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बुजुर्ग कारोबारी से 75 लाख की वसूली।

मुंबई वार्ता संवाददाता नागपाड़ा इलाके में एक बुजुर्ग...

मराठी सीखने की समयसीमा बढ़ी, मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों पर RTO की कार्रवाई जारी रहेगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी...

तिलक नगर के एसआरवी अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से जॉइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा शुरू।

■ पूर्व विधायक मंगेश कुडाळकर ने किया अत्याधुनिक तकनीक...