श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई की मालवणी पुलिस ने रू 72 लाख मूल्य के 170 ग्राम कोकेन समेत एक नायजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मालवणी पुलिस के अंतर्गत कोई विदेशी नागरिक ड्रग्स बेचने आने वाला है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और एक नायजीरियन नागरिक मोनाचि आगवु को ड्रग्स समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शशि कुमार मीना, पुलिस उपायुक्त संदीप जाधव के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई मालवणी पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र नगरकर की टीम ने की है।


