मातृभूमि के प्रति अनुराग और देशभक्ति से बड़ा कोई धर्म नहीं – बिट्टा.

Date:

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता

मातृभूमि से प्रेम रखना और देशभक्ति की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना सबसे बड़ा धर्म है। भायंदर पूर्व में राहुल एजुकेशन के चेयरमैन शिक्षासम्राट लल्लन तिवारी तथा उनके परिवार से मुलाकात करने आए अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने उपरोक्त बातें कही।

उन्होंने कहा कि जब भी मैं मुंबई आता हूं, लल्लन तिवारी का आशीर्वाद लेने मीरा भायंदर जरूर आता हूं। उन्होंने कहा कि इनका आशीर्वाद प्राप्त कर मुझे प्रेरणा और एनर्जी मिलती है। नवघर रोड स्थित राहुल एजुकेशन के मुख्यालय में उपस्थित लोगों से मुलाकात करने के बाद वे जैसलपार्क चौपाटी स्थित लल्लन तिवारी के बंगले पर भी गए, जहां उन्होंने श्रीमती कांति लल्लन तिवारी का भी आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल लल्लन तिवारी, सीओओ उत्सव राहुल तिवारी, समाजसेवी, पुरुषोत्तम पांडे, एड. आरजे मिश्रा, एड राजकुमार मिश्र, अच्छेलाल पांडे, बृजेश तिवारी, मनोज हिसारिया, अर्जुन सिंह, मेहुल मेहता, राकेश मणि त्रिपाठी, राजीव मणि त्रिपाठी, गणेश पाटिल, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार रविंद्र उपाध्याय, पत्रकार चतुर्भुज पांडे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

12 वर्षों में भारत आत्मनिर्भर और विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना : देवेंद्र फडणवीस।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...

मुंबई में सैनिटरी व विशेष कचरा संग्रहण सेवा का विस्तार, 9 हजार से अधिक संस्थान जुड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के घनकचरा प्रबंधन...

विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन – बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता बदलापुर तहसील के शाहपुर...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, कहा- जनता पर महंगाई की दोहरी मार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद...