मालाड के तपोवन में 53 वां नौ कुंडीय श्रीराम महायज्ञ

Date:

● स्वामी माधवाचार्य के सानिध्य में 108 मानस पारायण

वरिष्ठ संवाददाता मुंबई वार्ता

श्री संकट मोचन विजय हनुमान टेकड़ी मंदिर समिति के संयोजन में 53 वें नौ कुंडीय श्रीराम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मालाड पूर्व के पठानवाड़ी, तपोवन स्थित श्री संकट मोचन विजय हनुमान टेकड़ी मंदिर परिसर में 26 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले महायज्ञ में 108 मानस पारायण पाठ भी किया जा रहा है।

मंगल पीठाधीश्वर गाद्याचार्य श्री महंत माधवाचार्य महाराज के सानिध्य में चल रहे श्रीराम महायज्ञ में देश के कई आश्रमों के तपस्वी बैरागी, महात्यागी, रामानंदी संत-महंत, धर्माचार्य शामिल हुए हैं।

आयोजन समिति से जुड़े शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महंत माधवाचार्य महाराज के सानिध्य में लोक कल्याण और विश्व शांति के उद्देश्य से पिछले 53 साल से प्रतिवर्ष इस महायज्ञ का आयोजन किया जाता है। बैरागी संतों के डाकोर-इंदौर खालसा अखाड़े के प्रमुख एवं श्री टीला द्वारा गाद्याचार्य मंगल पीठाधीश्वर माधवाचार्य महाराज को ‘यज्ञ सम्राट’ के रूप में जाना जाता है। वे देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों एवं संत आश्रमों पर वर्षों से लगातार यज्ञ कराते आ रहे हैं। माधवाचार्य महाराज के हजारों अनुयायियों का आगमन इस महायज्ञ में जारी है।

महायज्ञ के संयोजन में वीरेन्द्र इंद्रदेव मिश्र, पंकज गडा, शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि की टीम लगी हुई है। मालाड का यह संकट मोचन विजय हनुमान टेकरी मंदिर एवं संत आश्रम विशाल दक्षिणमुखी हनुमान मूर्ति, राम जानकी मंदिर, शिव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि मंदिर एवं भगवान जगन्नाथ के मंदिर के दर्शन के लिए भी जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

1127 किलो गांजा तस्करी मामले में दो दोषियों को 10-10 साल का सश्रम कारावास, NCB की बड़ी कामयाबी।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के नांदेड जिले में...

मराठा-ओबीसी मुद्दे पर सरकार दो दिन में निकाले समाधान: शशिकांत शिंदे।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण के मुद्दे...

PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा में सेंध की कोशिश! PMO अधिकारी बनकर पहुंचे युवक समेत दो हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे...