सिद्धिविनायक मंदिर प्रभादेवी व टिटवाला में लगेगी कतार

Date:

●रवि एवं शुक्ल योग में फाल्गुन की विनायक चतुर्थी

●सोमवार 3 मार्च को गणेश मंदिरों में जुटेंगे श्रद्धालु

वरिष्ठ संवाददाता मुंबई

गौरी नंदन गणेश की कृपा पाने के लिए प्रत्येक माह की दोनों चतुर्थी का व्रत किया जाता है। पंचांग के अनुसार माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी सोमवार 3 मार्च विभिन्न शुभ योगों में मनाई जाएगी।

फाल्गुन में महाशिवरात्रि और होली मनाई जाती है। चूंकि यह महीना सनातन वर्ष का अंतिम महीना होता है इसलिए इसका अधिक महत्व होता है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी तिथि 2 मार्च को रात 9:01 बजे शुरू होगी। जबकि चतुर्थी तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 6:02 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर फाल्गुन विनायक चतुर्थी 3 मार्च को ही मनाई जाएगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित दुर्गेश तिवारी के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर शुक्ल और ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है। शुक्ल योग सुबह 8:57 बजे तक है। इसके बाद ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है। साथ ही इस दिन भद्रावास योग का भी संयोग बन रहा है। इसके अलावा, अश्विनी नक्षत्र का भी योग बन रहा है।

श्री सिद्धिविनायक दादर और टिटवाला मंदिर में विशेष तैयारी फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की विनायक चतुर्थी पर दादर पश्चिम के प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर और टिटवाला पूर्व स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में भक्तों की जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर विशेष व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन उपलब्ध हो सके।

श्री सिद्धिविनायक मंदिर प्रभादेवी के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय पुलिस के साथ निजी सुरक्षा रक्षक भीड़ को नियंत्रित करेंगे। सभी को आसानी से दर्शन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। टिटवाला सिद्धिविनायक गणपति मंदिर के ट्रस्टी ईशान योगेश जोशी ने बताया कि वैसे तो रोजाना बड़ी संख्या में भक्त आते हैं लेकिन विनायक चतुर्थी पर यह संख्या लाख तक पहुंच सकती है। इसलिए मंदिर प्रबंधन और स्थानीय पुलिस ने मिलकर विशेष तैयारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस ने 440 शिकायतकर्ताओं को लौटाया 3.26 करोड़ रुपये से अधिक का मुद्देमाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावड़े (पश्चिम...