मालाड के रेस्टोरेंट में खाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

राज्य में दिन-प्रतिदिन अपराध की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना मुंबई में हुई है। एक बार और रेस्टोरेंट में खाना खाने गए एक व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपने ४ दोस्तों को वहाँ बुला लिया। इस झगड़े में पाँचों दोस्तों ने उस व्यक्ति पर लात-घूँसे बरसाए। इस दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई।यह घटना मुंबई के मलाड पश्चिम के चिंचोली बंदर इलाके में हुई।

गुरुकृपा बार और रेस्टोरेंट में खाने को लेकर संजय मकवाना और कल्पेश भानुशाली के बीच झगड़ा हो गया। संजय को गुस्सा आ गया। उसने कल्पेश को सबक सिखाने के लिए अपने चार दोस्तों को वहाँ बुला लिया। संजय और उसके पाँच दोस्तों ने कल्पेश भानुशाली पर लात-घूँसों और हथियारों से हमला कर दिया।संजय के दोस्तों ने कल्पेश को सबक सिखाने के लिए उसके सिर पर बीयर की बोतलें फोड़ दीं। जिससे कल्पेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सुबह 3 बजे हुई। स्थानीय लोगों की मदद से कल्पेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहाँ डॉक्टरों ने कल्पेश भानुशाली को मृत घोषित कर दिया।

मलाड पुलिस ने इस हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि चार अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।कल्पेश के भाई परेश भानुशाली ने कहा, ‘अगर गुरुकृपा बार एंड रेस्टोरेंट इतनी देर तक नहीं खुलता, तो मेरे भाई की जान बच जाती। खाने को लेकर यह झगड़ा हुआ और संजय मकवाना ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरे भाई को लात-घूंसों से पीट-पीटकर, बीयर की बोतल और धारदार हथियार से हमला करके मार डाला।”

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई लोकल में बड़ा बदलाव: 1 मई से 26 नई एसी सेवाएं और 15-कोच ट्रेनों की शुरुआत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के...

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...