मुंबई वार्ता संवाददाता

बोरीवली से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय की कोशिशों के कारण 5 महीने से बंद पड़ी गोराई बीच की स्ट्रीट लाइटे अखिरकार जगमगाने लगी है।


मुंबई वार्ता ने गोराई बीच की स्ट्रीट लाइट पिछले 5 महीने से बंद होने संबंधी खबर प्रकाशित की थी। यह भी बताया था कि स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को किसी दुर्घटना होने की आशंका सता रही है। गत 1 माह से मामले की जानकारी होने के बावजूद महानगर पालिका प्रशासन लापरवाही बरत रहा था।


मामले की जानकारी मिलते ही विधायक संजय उपाध्याय ने इसे गंभीरता से लिया। उनकी कोशिशों के कारण 24 घंटों के अंदर गोराई बीच की सभी स्ट्रीट लाइट शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने संजय उपाध्याय का आभार माना है।


