मीरारोड में 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल; दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई से सटे मीरारोड में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इसके बाद अलग-अलग आरोपियों ने वीडियो के जरिए उसे धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में काशिमीरा पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार आरोपी फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता 14 वर्ष की है और नौवीं कक्षा में पढ़ती है। वह मीरारोड में अपनी मां के साथ रहती है। जून महीने में 25 वर्षीय आरोपी ने कथित तौर पर उसके कपड़े बदलने के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह नाबालिग को ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने वीडियो अपने 26 और 28 वर्षीय दो दोस्तों को भेज दिया। इन दोनों ने भी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को ब्लैकमेल किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।जांच में सामने आया कि बाद में यह वीडियो तीन अन्य आरोपियों तक भी पहुंच गया। आरोप है कि इन तीनों ने भी वीडियो के आधार पर नाबालिग को धमकाया और उसे बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए काशिमीरा पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, दुष्कर्म तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी 25 से 28 वर्ष की उम्र के हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर इस बात का फायदा उठाया कि लड़की घर में अकेली थी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मीरारोड इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिमंडल-1 के पुलिस उपायुक्त राहुल चव्हाण ने बताया कि मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फरार चार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें काम कर रही हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांद्रा में एमडी ड्रग्स बेचने की कोशिश नाकाम,49 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; 1015 ग्राम एमडी जब्त

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...