मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गायकवाड द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. आर. आर. सिंह (डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह )को मुंबई कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किये जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन युवा ब्रिगेड असोसिएशन द्वारा केशव पाड़ा, मुलुंड प. पर किया गया l


इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. बाबूलाल सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी बीरेंद्र पाठक, डॉ. आर. एम. पाल,डॉ. सचिन सिंह (अध्यक्ष – युवा ब्रिगेड असोसिएशन ), एड. शरीफ खान, मैथ्यू चेरियन, अनिल पाण्डेय, सुरेंद्र मिश्रा, रइस खान,भगवान किशोर तिवारी, राजेंद्र उठवाल, विपुल गोगरी,योगेंद्र श्रीवास्तव (फ़िल्म निर्माता), राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश सिंह, मोहित सिंह, मनीष सोनेजी, दयाशंकर पाल, अविनाश पाठक द्वारा शाल, पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया l




