मुंबई की लोकल ट्रेनों में तंत्रिक बाबाओं के पोस्टर लगाने वालों पर RPF मुंबई मंडल पश्चिम रेलवे ने कसा शिकंजा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई मंडल पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनों में अनाधिकृत रूप से *फाइनेंस लोन, मुद्रा लोन, तांत्रिक बाबाओं के पोस्टर,बैठी चाल प्रोजेक्ट* के अनाधिकृत पोस्टर पाए जाते थे। ट्विटर व रेल मदद पर भी उक्त शिकायतें प्राप्त होने पर रोकथाम हेतु महानिरीक्षक , प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अजय सादानी के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सन्तोष कुमार सिंह राठौड (मुंबई सेंट्रल) द्वारा निरीक्षक बोरीवली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है ।

लोकल ट्रेनों मे अनाधिकृत पोस्टर चिपकाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । मंगलवार को उप निरीक्षक संतोष कुमार सोनी को सूचना प्राप्त होने उन्होंने अपनी टीम समेत अंधेरी स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर खड़ी लोकल ट्रेन में तांत्रिक, वशीकरण बाबाओं के पोस्टर चिपकाते हुए एक व्यक्ति अब्दुल समद पुत्र इरशाद खान को रंगे हाथ 600 पोस्टर के साथ पकड़ा। खान से गहन पूछताछ के बाद एक बाबा और एक बाहरी व्यक्ति को मीरा रोड स्थित बाबाओं के ठिकाने से कुल 22000 पोस्टरों के साथ पकड़ा गया।

जिन्हें अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु अंधेरी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर जप्त पोस्टरों के साथ सुपुर्द किया गया। जिसपर कानूनी कार्यवाही की गई है। उक्त आरोपी अन्य अलग-2 RPF थानों में भी करीबन 10 से अधिक मामलों में वांछित थे।

।इसी तरह पिछले एक महीने में कुल 29 व्यक्तियों को लोकल ट्रेनों मे पोस्टर चिपकाते पकड़ा गया जिनसे 49100 पोस्टर जप्त किया गया व माननीय न्यायालय द्वारा 13000/- जुर्माने से दंडित किया गया ।

इसी प्रकार माह मई 2025 में भी अनाधिकृत पोस्टर चिपकाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया था जिसमें 53 बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया, जिनसे 37400 पोस्टर जप्त किया गया । न्यायालय में पेश करने पर 26500/- के जुर्माने से दंडित किया गया। RPF मुंबई सेंट्रल द्वारा उपरोक्त कार्यवाही में अभी तक 83 व्यक्तियोँ की धरपकड़ करते हुए उनके कब्जे से करीबन 100000 से अधिक अनाधिकृत पोस्टर बरामद किए गए हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, मंत्रालय कैंटीन को 98% अनुपालन बताने पर उठाए सवाल।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र...

रविवार को मध्य रेलवे का मेगा ब्लॉक, कई लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द और कई देरी से चलेंगी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में रविवार, 2 अगस्त को...