मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में विभिन्न पुनर्विकास और पुनर्वास परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण आवासीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्य की प्रगति, लंबित मुद्दों तथा तय समयसीमा में काम पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।


समीक्षा के दौरान नगर (वर्सोवा), प्लॉट नंबर 7 और 8 (वांद्रे), पत्राचाल आर-10 (गोरेगांव), चारकोप तथा गोराई (बोरीवली) स्थित पुनर्विकास परियोजनाओं का विस्तृत आकलन किया गया। अधिकारियों ने प्रत्येक परियोजना की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता पर चर्चा की।
बैठक में संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि सभी लंबित कार्यों का शीघ्र समाधान कर परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द उनके नए आवास उपलब्ध कराए जा सकें। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने तथा परियोजनाओं की नियमित निगरानी करने पर भी जोर दिया गया।


