सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित एक फाइव स्टार होटल में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया है। होटल में ठहरे मेहमानों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है ।
आग के कारणों का अभी पता नहीं चला है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन होटल को काफी नुकसान हुआ है।


