मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के मानखुर्द इलाके में गैस सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है। यह हादसा जनता नगर, 30 फीट रोड, अल मदिना होटल के पास, मंडाला स्थित एक चॉल में हुआ।घटना 16 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3:40 बजे हुई, जिसकी सूचना बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) को शाम 6:50 बजे दी गई।


सिलेंडर ब्लास्ट के कारण प्रभावित कमरे की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में दो लोग झुलस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से एलटीएमजी सायन अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।


●घायलों का विवरण:
पृथ्वीपाल जसपाल (उम्र 40 वर्ष) – चेहरे, हाथ और सीने पर करीब 30% जलने की चोटराजेश खिचड़ (उम्र 25 वर्ष) – चेहरे, हाथ और पैर पर करीब 25% जलने की चोटघटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, अदाणी एनर्जी और वार्ड स्टाफ मौके पर पहुंच गए। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।


