श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई उत्तर मध्य संसदीय क्षेत्र से सांसद बनी वर्षा गायकवाड़ अपने संसदीय क्षेत्र में किसी भी प्रकार के जनहितैषी काम नहीं कर रही है।इस प्रकार का आरोप कॉंग्रेसी नेता चंद्रेश दुबे ने लगाया है।


चंद्रेश दुबे ने कहा कि मुंबई कॉंग्रेस अध्यक्ष एवं उत्तर मध्य मुंबई की सांसद वर्षा गायकवाड़ चुनाव जीतने के बाद निष्क्रिय हो गई हैं। चुनाव जीतने के बाद से ही उन्होंने विशेषकर चांदीवली विधानसभा में जनहितैषी कार्यों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। चांदीवली विधानसभा में अभी तक संसदीय निधि से कोई काम नहीं किया गया है।
दुबे ने यह भी कहा कि वर्षा गायकवाड़ अपने कार्यों के प्रति इतनी लापरवाह है कि मुंबई अध्यक्ष होने के बावजूद उनके अपने लोकसभा में कॉंग्रेस का जिलाध्यक्ष ही नहीं है। जिलाध्यक्ष नियुक्ति की ओर भी उन्होंने ध्यान नहीं दिया है।
इस मामले पर सांसद वर्षा गायकवाड़ से बात करने की कोशिश की गई लेकिन जो अपने लोकसभा क्षेत्र की जनता और अपने पार्टी के प्रति लापरवाह हो वो एक पत्रकार का फोन कैसे लेंगी ?


