मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग कर हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या का प्रयास करने वाले मामले में दो आरोपियों सादिक खान, जीशान अन्वर खान को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह मामला भायखला पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 258/2026 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109, 308, 3(5), 37(1)(3) तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 12 मई 2026 की शाम करीब 6.45 बजे फिर्यादी समीर मोहम्मद असीफ खान (41), निवासी डॉकयार्ड रोड, मझगांव, मुंबई पर एक अज्ञात हमलावर ने फायरिंग की थी। आरोपी ने उन पर गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश की। घटना के बाद भायखला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।मामले की समानांतर जांच अपराध शाखा द्वारा की जा रही थी।

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि 30 वर्षीय आरोपी ने फायरिंग की थी और उसका 33 वर्षीय साथी उसके साथ मौजूद था। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी सादिक खान और जीशान अन्वर खान मीरा रोड क्षेत्र में छिपे हुए हैं।इसके बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को 13 मई 2026 की मध्यरात्रि में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।इस मामले की आगे की जांच अपराध शाखा की यूनिट-3 द्वारा की जा रही है। शुरुआती जांच में मालूम हुआ है कि रुपये के लेनदेन को लेकर यह विवाद हुआ है।

यह कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) लक्ष्मी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) शैलेश बलकवडे, पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सदानंद येरेकर, दिलीप तेजनकर समेत अपराध शाखा की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डॉकयार्ड रोड पर गुंडे के चीटर बेटे पर गोलीबारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के डॉकयार्ड रोड इलाके में...

पश्चिम एशिया संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विदेश यात्राओं से पीछे हटे।

मुंबई वार्ता संवाददाता पश्चिम एशिया संकट के कारण बढ़ती...

आरबीआई की बड़ी कार्रवाई: मुंबई के सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मुंबई...