श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 12 ने बोरीवली पश्चिम में चल रहे एक अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिको को फंसाने का काम किया जा रहा था. कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिको के कंप्युटर ठीक करने के बहाने उनके बैंक डिटेल्स लिए जाते थे और बिना संबंधित लोगों की जानकारी के उनके बैंकों से रुपये निकालने का फर्जीवाड़ा किया जा रहा था.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापा मारा और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मौके से पुलिस ने 6 लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, 2 राऊटर , 6 स्पीकर हैंडसेट समेत कुल 2.41 लाख का माल ज़ब्त किया है.
मुंबई क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त विशाल ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र शीरतोड़े के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 12 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सचिन गवस की टीम ने की है.


