मुंबई नगर निगम चुनाव: कांग्रेस उतरेगी अकेले, महाविकास आघाड़ी को बड़ा झटका।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय


आगामी मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों की पृष्ठभूमि में महाविकास आघाड़ी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। ठाकरे बंधुओं की संभावित युति के बाद मविआ के भविष्य और सीट बंटवारे को लेकर अटकलें तेज थीं। इसी बीच कांग्रेस ने यह चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का ऐलान कर दिया है।

कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने आज मुंबई में आयोजित पत्रकार परिषद में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुंबई महानगरपालिका की सभी 227 सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है।

बीएमसी चुनावों के मद्देनज़र आज मुंबई में मुंबई कांग्रेस संसदीय कार्य समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड़, महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्नीथला और मुंबई प्रभारी यू. बी. वेंकटेश प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के बाद एएनआई से बातचीत में रमेश चेन्नीथला ने कहा,
“कांग्रेस ने तय किया है कि वह मुंबई महानगरपालिका का चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। हम मुंबई की जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेंगे और सभी 227 वार्डों में उम्मीदवार उतारेंगे।”

गौरतलब है कि मनसे की उत्तर भारतीयों को लेकर भूमिका पर कांग्रेस पहले ही आपत्ति जता चुकी है। ऐसे में कांग्रेस का यह फैसला महाविकास आघाड़ी के लिए एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पोक्सो मामले में टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को जमानत, 50 हजार रुपये की जमानत राशि भरने का आदेश

मुंबई वार्ता संवाददाता टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को नाबालिग...