श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

देर रात के छापे में, डी बी मार्ग पुलिस ने एशिया कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट से जुड़े एक ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश किया है ।
एक गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने 32 वर्षीय, मोरबी, राजकोट (गुजरात) के वसीम हुसैनभाई कांडा को ग्रांट रोड (पूर्व) में होटल गुलिस्तान से क्रिकेट ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


कथित तौर पर हुसैन भारत बनाम श्रीलंका टी 20 मैच पर दांव स्वीकार कर रहा था।रूम नंबर 310 में छापे के दौरान, पुलिस ने एक लैपटॉप, आईपैड, और छह मोबाइल फोन बरामद किए, जो सट्टेबाजी के लिए सक्रिय रूप से उपयोग किए गए थे। ₹ 1.18 लाख के उपकरण जब्त किए गए ।
जांच से पता चला कि अभियुक्त ने दांव रिकॉर्ड करने और चार्ट बनाए रखने के लिए “लेजर बुक” ऐप का उपयोग किया, जबकि लेनदेन को पूरी तरह से नकद में संभाला गया। विजेताओं को कथित तौर पर दो दिनों के भीतर मोरबी में एचपी अंगडिया (कोरियर) के माध्यम से भुगतान किया गया था।कांडा ने आरोप स्वीकार किया है कि वह दोस्तों और परिचितों के निर्देशों पर दांव लगा रहा था। पुलिस अब बड़े सट्टेबाजी सिंडिकेट का पता लगाने के लिए मनी-ट्रांसफर ट्रेल की जांच कर रही है।



Good