श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

एक रोमांचक मुकाबले में रविवार की रात हिन्दुस्थान ने पाकिस्तान को हार की धूल चटाते हुए एशिया कप अपने नाम कर लिया है।


पाकिस्तान ने हिन्दुस्थान के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा था। बैटिंग करते समय शुरुआती दौर में ही एक के बाद एक हिन्दुस्थान के 3 विकेट गिरने से मैच का रुख पाकिस्तान के तरफ होता दिखाई दे रहा था।


तिलक वर्मा (69 रन,नाट आउट ), संजू सैमसंग, शिवम् दुबे की बेहतरीन पारी ने मैच का रुख बदल दिया। 2 बाल और 5 विकेट रहते हिन्दुस्थान ने पाकिस्तान को हार का मुंह दिखा दिया।


