मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने और समर्थन हासिल करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 90 से भाजपा–शिवसेना–रिपब्लिकन पार्टी महायुति की प्रत्याशी श्रीमती ज्योति अनिल उपाध्याय के समर्थन में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा से भाजपा विधायक श्री रमेश मिश्रा विशेष रूप से मुंबई पहुंचे। उन्होंने वार्ड 90 में आयोजित चुनाव प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया।


इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि अनिल उपाध्याय पिछले 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के लिए निष्ठा, समर्पण और बिना किसी पद की आकांक्षा के निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। पार्टी ने उनके जनहित कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ज्योति उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। इसके लिए उन्होंने महायुति नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।


उन्होंने मतदाताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य दोनों में महायुति की सरकार है। यदि वार्ड क्रमांक 90 में भी भाजपा की जीत होती है, तो क्षेत्र का विकास तेज़ गति से किया जाएगा। जो कार्य पूर्व नगरसेवक नहीं कर सके, उन्हें भाजपा की नगरसेविका पूर्ण करके दिखाएंगी।
विधायक रमेश मिश्रा ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 15 जनवरी को अपने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कमल के निशान पर मतदान करें और महायुति को विजयी बनाएं, ताकि वार्ड क्रमांक 90 के विकास कार्यों को नई गति मिल सके।


