श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई में सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है. इस बात की जानकारी पुलिस उपायुक्त अकबर पठान ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है.
पुलिसिया आदेशानुसार मुंबई में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर होली खेलने, अश्लील गाना बजाने, अश्लील कृत्य करने, रंगों के गुब्बारे बनाने या बनवाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. रंग या रंगों के गुब्बारे राहगीरों पर फेंकने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई किए जाने का आदेश जारी किया गया है.


