मुंबई लोकल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: 20 जुलाई से बदलेगा सफर, मध्य रेलवे 10 नई 15-कोच लोकल चलाएगा।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मध्य रेलवे ने मुंबई की उपनगरीय लोकल ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 20 जुलाई 2026 से 12 डिब्बों वाली 10 लोकल ट्रेनों को 15 डिब्बों वाली लोकल में परिवर्तित किया जाएगा। इससे प्रत्येक ट्रेन की यात्री क्षमता में करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और खासकर अंबरनाथ, बदलापुर और कर्जत से आने-जाने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।


मध्य रेलवे के अनुसार, ये सभी 15-कोच लोकल ट्रेनें सीएसएमटी–कल्याण–कर्जत/बदलापुर कॉरिडोर पर चलेंगी। ट्रेनों की संख्या पहले जैसी ही रहेगी, लेकिन अतिरिक्त तीन डिब्बे जुड़ने से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे और पीक ऑवर में होने वाली भीड़ कम होगी।


इन 10 नई 15-कोच सेवाओं के शुरू होने के बाद मध्य रेलवे पर 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी, जबकि प्रतिदिन संचालित होने वाली कुल उपनगरीय सेवाएं 1,820 ही रहेंगी।


मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे 20 जुलाई से लागू नए समय-सारिणी के अनुसार यात्रा करें और संबंधित स्टेशनों पर प्रदर्शित संशोधित टाइम टेबल की जानकारी लेकर ही सफर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के BMC अस्पतालों में गुटखा-तंबाकू खाने वालों पर होगी कार्रवाई।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अपने अस्पतालों,...