श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर पूरे राज्य में ‘सेवा दिवस’ मनाया गया। उत्तर मुंबई भाजपा की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ब्रेस्ट कैंसर प्री-स्क्रीनिंग शिविर, रक्तदान शिविर तथा जनकल्याण समाधान शिविर आयोजित किए गए।


उत्तर मुंबई भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक तावड़े ने विधायक योगेश सागर के मार्गदर्शन में चारकोप क्षेत्र में रक्तदान शिविरों के साथ महिलाओं के लिए सात ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर आयोजित किए।


वहीं विधायक संजय उपाध्याय के नेतृत्व में बोरीवली पूर्व और पश्चिम में सात ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर तथा रक्तदान शिविर लगाए गए। उन्होंने सभी जांच एवं रक्तदान केंद्रों का दौरा किया। साथ ही सरकारी दस्तावेजों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जनकल्याण समाधान शिविर भी आयोजित किया गया।


दहिसर में विधायक मनीषा चौधरी के नेतृत्व में छह ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर, रक्तदान शिविर तथा एक सरकारी दस्तावेज सहायता शिविर आयोजित किया गया। मुंबई महानगरपालिका के गटनेता गणेश खनकर ने वार्ड-7 में कैंसर जांच शिविर का शुभारंभ किया।
कांदिवली पूर्व में विधायक अतुल भातखलकर के नेतृत्व में आठ ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर लगाए गए। वहीं मागाठाणे क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर के नेतृत्व में नगरसेवक प्रकाश दरेकर और निशा परुलेकर की उपस्थिति में राज्य के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार के हाथों महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इसके साथ ही छह ब्रेस्ट कैंसर प्री-स्क्रीनिंग शिविर भी आयोजित किए गए।
मलाड क्षेत्र में छह ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर और तीन रक्तदान शिविर लगाए गए। पूरे उत्तर मुंबई में कुल 40 ब्रेस्ट कैंसर प्री-स्क्रीनिंग शिविरों के माध्यम से लगभग 5,000 महिलाओं की जांच की गई। विशेष रूप से आंगनवाड़ी सेविकाओं और घरेलू कामगार महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण पर भी जोर दिया गया।
इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा ने भी सेवा दिवस कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 16 रक्तदान महादान शिविरों का आयोजन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन को समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से समर्पित किया गया।


