मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुम्ब्रा बाईपास पर आज सुबह सुबह एक भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईपास टोल नाके के पास सुबह साढ़े 3 बजे के आसपास एक ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मारी और कार के आगे चल रहे कंटेनर और ट्रक के बीच मे कार दब गई। कार आगे और पीछे दोनों तरफ से दबने की वजह से कार ड्राइवर कार में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई। मृतक ड्राइवर की पहचान विष्णु पाल 27 वर्ष के रूप में हुई है जो नवी मुंबई का रहने वाला है। हादसा रेती बंदर की तरफ से शील फाटा की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुआ है।


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल,ट्राफिक, और मुम्ब्रा पुलिस पहुची। क्रेन की मदद से कार को आगे पीछे दोनों तरफ से खिंचा गया उसके बाद मृतक कार ड्राइवर को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है एक ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया है हालांकि वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की तफ्तीश की जा रही है।


