मेट्रो रूट 9 (दहिसर पूर्व से मीरा-भाईंदर) का पहला चरण शुरू होने को तैयार – दूसरा चरण अब भी अधर में।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मेट्रो रूट 9 (दहिसर पूर्व से मीरा-भाईंदर) का पहला चरण शीघ्र शुरू होने को तैयार है, लेकिन परियोजना की तीन वर्षों की देरी और दूसरा चरण अब भी अधर में होने से नागरिकों में चिंता बनी हुई है।

इस रूट के लिए कार्य आदेश 9 सितंबर 2019 को जारी किए गए थे और इसे 8 सितंबर 2022 तक पूरा किया जाना था। लेकिन विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से यह परियोजना समय पर पूरी नहीं हो सकी जबकि नई समयसीमा जून 2025 निर्धारित की गई थी।

देरी को देखते हुए मुंबई मेट्रो प्रशासन ने परियोजना को दो चरणों में शुरू करने का निर्णय लिया है।पहला चरण: दहिसर (पूर्व) से काशी गांव तक 4.973 किमी लंबे हिस्से में मेट्रो सेवा प्रारंभ की जाएगी।

दूसरा चरण: काशी गांव से मीरा-भाईंदर तक का शेष रूट (कुल लंबाई 13.5 किमी) अब भी निर्माणाधीन है और इसकी समय सीमा स्पष्ट नहीं है।

सूचना के अधिकार (RTI) कार्यकर्ता अनिल गलगली द्वारा दायर RTI आवेदन के बाद परियोजना को लेकर गंभीरता दिखाई गई और कार्य में गति आई।

अनिल गलगली ने कहा कि, “तीन वर्षों की देरी के बावजूद दूसरा चरण अब भी अधर में है, और इसके पूर्ण आरंभ में और वक्त लग सकता है।”

मेट्रो रूट 9 के संचालन से मीरा-भाईंदर और मुंबई के बीच यात्रा समय में भारी कमी आएगी और दैनिक यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नवी मुंबई में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, मामूली विवाद ने ली जान

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) मुख्यालय के...

नेस्को ड्रग ओवरडोज केस: 50 लाख से अधिक लेनदेन, फरार ‘मार्क’ पर शिकंजा कसने की तैयारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चर्चित नेस्को ड्रग ओवरडोज...

एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स, कुशहा में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय घनश्यामपुर क्षेत्र के कुशहा स्थित...

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरके अग्रवाल ने किया विधि पुस्तकालय का लोकार्पण।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल...