“मैं हूं आपके साथ, बेझिझक काटें मछली” — वाकोला फिश मार्केट में महापौर ऋतु तावड़े ने कोली महिलाओं को दिया भरोसा।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता


रितू तावडे ने वाकोला स्थित मछली बाजार का दौरा कर कोली समुदाय की महिलाओं और मछली विक्रेताओं को आश्वस्त किया कि महानगरपालिका द्वारा मछली काटने पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
महापौर ने स्पष्ट कहा कि वाकोला समेत मुंबई के सभी मछली बाजारों में मछली विक्रेता बिना किसी डर के अपना व्यवसाय जारी रखें। उन्होंने कहा, “मी हाय तुझ्या पाठीशी, म्हावरं काप बिनधास्त” यानी “मैं आपके साथ हूं, बेझिझक मछली काटें।”


हाल ही में कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह खबर प्रसारित हुई थी कि वाकोला फिश मार्केट में मछली काटने पर मनपा प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसी पृष्ठभूमि में महापौर ने आज सुबह बाजार पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय कोली महिलाओं से बातचीत की।


महापौर ने कहा कि मुंबई के मूल निवासी के रूप में कोली समाज की एक विशेष पहचान है और बृहन्मुंबई महानगरपालिका उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील करते हुए कहा कि मछली काटने पर रोक संबंधी खबरें पूरी तरह भ्रामक और अपप्रचार का हिस्सा हैं।


इस दौरान स्थानीय मछली विक्रेताओं ने भी महापौर को बताया कि उन्हें किसी प्रकार की रोक-टोक या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। महापौर ने भरोसा दिलाया कि यदि भविष्य में कोई बाधा उत्पन्न करता है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें, सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रफुल लोढ़ा की गिरफ्तारी को मंजूरी, ईडी को हिरासत में लेकर जांच की अनुमति।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को विशेष अदालत...

मुंबई में जल संकट: डॉ. ई. मोझेस मार्ग की मुख्य पाइपलाइन फटी, कई इलाकों में आज पानी सप्लाई बंद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के...

महाराष्ट्र में संशोधित NPS अब वैकल्पिक: कर्मचारियों को 50% पेंशन का विकल्प, 31 दिसंबर 2026 तक फैसला जरूरी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों...