मुंबई वार्ता संवाददाता

नवयुवक नवरात्रि महोत्सव में संस्था ‘युवक मंडल’ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।युवक मंडल पटांगण, लोकमान्य तिलक नगर,पोइसर, कांदिवली (पश्चिम) में आयोजित इस शिविर में उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए रक्तदाताओं और आयोजकों का हौंसला बढ़ाया।


जनसेवक गोपाल शेट्टी ने सभी रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया और भविष्य में भी रक्तदान जैसा महादान करते रहने का सभी से आग्रह किया। शिविर में कुल 85 रक्त बोतलों का संकलन किया गया।


इस अवसर पर जनसेवक शेट्टी के साथ गणेश बारे, महेंद्र गुरव, आनंद गुरव, दिपक पाटनेकर तथा संतोष परब सहित संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।


