यूरोप और कोरिया दौरे पर भारतीय टीम के प्रशिक्षक होंगे अनिल जोशी।

Date:

मुंबई वार्ता/संजय जोशी

तीरंदाजी कोच अनिल जोशी को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे आगामी पैरा वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता, जो 23 अगस्त से 31 अगस्त तक चेक गणराज्य (यूरोप) में आयोजित होगी, तथा सितंबर माह में कोरिया में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम के कोच रहेंगे।

भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा की गई टीम घोषणा में राजस्थान के अनिल जोशी को इन दोनों अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। यह बीकानेर और राजस्थान के लिए गर्व की बात है। गौरतलब है कि अनिल जोशी 2016 से भारतीय तीरंदाजी टीम से जुड़े हुए हैं और अब तक कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में भारतीय पैरा तीरंदाजों ने विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश को कई पदक दिलाए हैं।

अनिल जोशी की इस उपलब्धि से बीकानेर व राजस्थान के खेल जगत में हर्ष की लहर है और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई 3.0 और 4.0 का ‘लैंड मैप’ तैयार, 565 गांवों का जमीन इस्तेमाल सर्वे पूरा।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगर क्षेत्र के भविष्य...

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1B का जनवरी 2027 से होगा पुनर्विकास, 50 लाख यात्रियों पर पड़ेगा अस्थायी असर।

मुंबई वार्ता संवाददाता अदाणी एयरपोर्ट्स के संचालन वाले मुंबई...

फ्री फायर गेम की आईडी को लेकर विवाद, युवक के गले पर चाकू से हमला; तीन आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता सांताक्रूज पूर्व के कलीना इलाके में...