राज्य में FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा-पान मसाला मामले में 10 गिरफ्तार; 1.07 करोड़ रुपये का माल जब्त।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र में प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और अन्य प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने राज्यव्यापी कार्रवाई तेज कर दी है। 14 जुलाई से 17 अगस्त 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियान में FDA ने करीब 1 करोड़ 7 लाख 61 हजार 944 रुपये मूल्य का माल जब्त किया है।


FDA की कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों की बिक्री, वितरण और परिवहन करने वालों के खिलाफ कुल 7 एफआईआर दर्ज की गईं। इन मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाली 8 खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।


अधिकारियों के अनुसार, प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला की अवैध बिक्री तथा आपूर्ति श्रृंखला पर अंकुश लगाने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में जांच और छापेमारी की जा रही है। FDA की इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रतिबंधित तंबाकूजन्य पदार्थों की बिक्री और वितरण को रोकना तथा नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।


FDA ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला का उत्पादन, भंडारण, परिवहन या बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाल के दिनों में विभाग ने राज्यभर में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और प्रतिबंधित पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

BEST के 22 बस डिपो का PPP मॉडल पर होगा पुनर्विकास, BMC महासभा में प्रस्ताव बहुमत से मंजूर।

मुंबई वार्ता संवाददाता आर्थिक संकट से जूझ रहे बृहन्मुंबई...