मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा फरवरी-मार्च 2025 में आयोजित माध्यमिक शालांत प्रमाणपत्र (कक्षा 10वीं) परीक्षा का परिणाम मंगलवार, 13 मई 2025 को दोपहर 1:00 बजे ऑनलाइन घोषित किया जाएगा।
यह जानकारी मंडल के सचिव श्री देविदास कुलाळ ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
यह परीक्षा मंडल के पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नाशिक, लातूर और कोकण – इन नौ विभागीय कार्यालयों के माध्यम से आयोजित की गई थी।


