रानीगंज के धर्म जागरण यात्रा में उमड़ा भक्ति और आस्था का सैलाब।

Date:

रानीगंज। मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में धर्मध्वज फहराए जाने के पावन अवसर पर रानीगंज का वातावरण भी पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। श्री रामजानकी मंदिर, बरहदा में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इसी उपलक्ष्य में आयोजक पंकज मिश्र के नेतृत्व में स्वामी करपात्री जी इंटर कॉलेज परिसर से भव्य धर्म जागरण यात्रा निकाली गई, जिसने रानीगंज में आस्था और एकता की अनूठी मिसाल पेश की। डीजे, बैंड, घोड़ा, रथ, विभिन्न झांकियों और आधुनिक वाद्ययंत्रों के बीच हजारों की संख्या में श्रद्धालु सिर पर आस्था की गगरी धारण कर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा जब मुख्य बाजार और विभिन्न मार्गों से गुजरी, तो व्यापारियों, अधिवक्ताओं और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। पूरा मार्ग “राम नाम” के जयघोष से गूंज उठाया।भारी भीड़ के बीच प्रशासन सतर्कश्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती से आवागमन सुचारू बना रहा।

पुलिस ने अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में यात्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आयोजक पंकज मिश्र ने कहा कि श्री विष्णु महायज्ञ सर्वसमाज के कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। 2 दिसंबर को पूर्णाहुति के साथ सायंकालीन महाप्रसाद रखा गया है। हम सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह करते हैं कि अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अविनाश पांडेय ने कहा, “रानीगंज की यह धर्म जागरण यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, प्रेम और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और सौहार्द के भाव से जोड़ दिया है।”भगवान विष्णु के महायज्ञ और धर्म जागरण यात्रा ने रानीगंज से बरहदा तक श्रद्धा की ऐसी गूंज पैदा की, जिसने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related