रामलीला उत्सव समिति ने किया अजेय विधायक कालीदास कोलंबकर का भव्य सम्मान.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लगातार नौवीं बार विजयी होकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले कर्मयोगी विधायक कालीदास कोलंबकर का भव्य सम्मान समारोह रामलीला उत्सव समिति, वडाला द्वारा आयोजित किया गया।

इस आयोजन का संयोजन वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पांडेय द्वारा वडाला स्थित बरकत अली नाका पर किया गया।इस गरिमामय अवसर पर मनपा विरोधी पक्ष के पूर्व नेता रवि राजा और आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने विधायक कालीदास कोलंबकर को शाल और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

इसके साथ ही, संयोजक राकेश पांडेय ने माता की चुनरी ओढ़ाकर, प्रयागराज महाकुंभ का गंगाजल किट, श्रीसिद्धिविनायक बाप्पा का प्रसाद, मुंबा देवी का सिंदूर किट और अयोध्या धाम के प्रभु श्रीराम का चित्र व श्रीरामचरित मानस की पुस्तक सप्रेम भेंट कर उनका भव्य सत्कार किया।कार्यक्रम के दौरान ग्यारह महिलाओं को गंगाजल किट वितरित की गई, तथा इस शुभ अवसर पर सुनीता राकेश पांडेय के जन्मदिन का केक काटकर उन्हें आशीर्वाद दिया गया।

इसके अलावा, शिवसेना शिंदे गुट के उपनेता व पूर्व सांसद राहुल शेवाले, रवि राजा और अनिल गलगली को भी गंगाजल किट और गुलाब का फूल भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में देर रात तक भक्ति संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें सूरज सिंह तुफानी ने भक्तिमय गीतों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। समारोह का संचालन एवं आभार प्रदर्शन आयोजक राकेश पांडेय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

माथाडी यूनियन की आड़ में अंधेरी MIDC में वसूली और आतंक, 11 के खिलाफ MCOCA के तहत कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता अंधेरी ईस्ट के MIDC इलाके में...

नालासोपारा की 112 ग्राम एमडी बरामदगी से खुला 139 करोड़ का अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट, 21 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय नालासोपारा पूर्व में 24 जून को...

SCLR फ्लाईओवर के नीचे नहीं निकल पा रही BEST की डबल-डेकर बसें, ऊंचाई 17 सेंटीमीटर घटाने की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा BEST...

मुंबई में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर की जमीन नहीं तलाश पा रही BMC, शहर से बाहर जमीन खरीदने की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में आवारा और सामुदायिक कुत्तों...