■ रायगड एस पी आंचल दलाल और टीम ने आखीर राज खोल ही दिया.
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

महाराष्ट्र के मुरुड तालुका के कोरलाई बीच पर मिला ऐसा डिवाइस जो सूरज की रोशनी में एक्टिव होकर पाकिस्तान से जुड़ा GPS सिग्नल भेजता था. पुलिस ने 4 दिन की तलाशी के बाद समुद्र से बरामद किया.


महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कोरलाई बीच पर बीते चार दिनों से चल रहा रहस्यमयी सस्पेंस अब खत्म हो गया है. जो सिग्नल ‘पाकिस्तान GPS’ के तौर पर बार-बार एक्टिव हो रहा था. उसका राज अब पुलिस ने खोल दिया है. गहन खोजबीन के बाद रायगढ़ पुलिस ने समुद्र में तैरते उस हाई-टेक ब्वॉय (Buoy) को बरामद कर लिया है जो सूरज की रोशनी पड़ते ही खुद-ब-खुद एक्टिव होकर पाकिस्तान से जुड़ा GPS सिग्नल भेज रहा था।


