रुम पर कब्ज़ा करने को लेकर भाई ने बहन को बेरहमी से पीटा;6 लोगो पर मुकदमा दर्ज।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

भिवंडी के सोमनगर स्थित चॉल में एक कमरे पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में एक भाई ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ तथा दूसरे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बहन को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में भोईवाड़ा पुलिस ने घायल बहन की शिकायत पर दो भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोपियों नाम हैं भाई फकरे आलम अंसारी, उनकी पत्नी सुल्ताना अंसारी, बेटियां सना और सकीना, भाई फारूक पठान और उनकी पत्नी यास्मीन कुरैशी। घायल बहन का नाम कमलजाहा अलमुल्ला पठान (32) है।

पुलिस के अनुसार कमलजहा हाउसकीपर है और घुघंतनगर में किराए के कमरे में रहती है। सभी आरोपी सोमनगर में यूसुफ सरदार की चाल में रह रहे हैं। इसी बीच 14 मई को करीब ढाई बजे बहन कमालजहा भाई फकरे आलम के घर चली गई। उनकी मां के कमरे के स्वामित्व को लेकर उनके बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इसी विवाद के चलते फकरे आलम ने कमलजहा की लकड़ी से पिटाई कर दी। उसकी पत्नी सुल्ताना ने भी उसके बाल पकड़कर उसकी पिटाई की। इस बीच, उसकी बेटियों सना और सकीना ने उसे लकड़ी की छड़ी से पीट दिया। साथ ही भाई फारूक व उसकी पत्नी यास्मीन ने भी कमलजहा को हाथों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस मामले में भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 118 (1), 115 (2), 189 (2), 189 (4), 190, 191, 352, 351 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है और घटना की आगे की जांच रामदास कोलते द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका; बड़ा हादसा टला।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन में...

मुंबई में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रंगशारदा होटल समेत ₹332 करोड़ की संपत्तियां जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई में...