श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देने के लिए डॉक्टर रेखा महेश्वरी को सम्मानित किया गया है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉक्टर रेखा महेश्वरी को ‘फर्स्ट मध्यप्रदेश वुमन अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन सतना में किया गया था.
इस अवसर पर रेखा महेश्वरी ने कार्यक्रम के आयोजको , चयन समिति, अपने पति डॉ संजय महेश्वरी, माता-पिता और उन सभी को धन्यवाद दिया जो उनके इस 35 साल की लोगों की सेवा के कार्यकाल के दौरान उनकी मदद करते रहे और उनका सहारा बने.


