मुंबई वार्ता संवाददाता

रेहमतबाई हबीब हाई स्कूल ऑफ गर्ल्स 10 वीं में 91.60% छात्राएं पास हुई है। हबीब ग्रुप ऑफ ट्रस्ट के चेयरमैन एवं ट्रस्टी जावेद श्रॉफ ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी है।


जावेद श्रॉफ ने कहा कि,’ अल्हमदुलिल्लाह हम एसएससी छात्रों पर गर्व करते हैं । रेहमतबाई हबीब हाई स्कूल ऑफ गर्ल्स ने 10 वीं में के शानदार परिणाम प्राप्त किया है। हमारे 91.60% छात्राएं पास हुई है।प्राप्त करते हैं। हमारे डिस्टिंक्शन पाने वाली 22 छात्राओं और फर्स्ट क्लास अर्जित करने वाली 42 छात्राओं ने स्कूल के नाम में चार चांद लगा दिया है।


उन्होंने छात्राओं के माता -पिता और स्कूल कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि मैं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।


