लड़कियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील संदेश और तस्वीरें पोस्ट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

इंस्टाग्राम पर लड़कियों को फॉलो करने से मना करने वाली महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर अश्लील संदेश और तस्वीरें पोस्ट करने और वीडियो कॉल के जवाब में उनसे नग्न होने की मांग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने युवक को कर्नाटक से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दावा किया कि उसके मोबाइल फोन में लड़कियों के 13,000 से अधिक स्क्रीनशॉट मिले हैं।दहिसर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शुभम कुमार मनोजप्रसाद सिंह (२५) के रूप में हुई है। बिहार के बागलपुर जिले के निवासी सिंह को कर्नाटक के बेल्लारी से हिरासत में लिया गया।

शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी ने दिल्ली के एक आईटी सेंटर से सॉफ्ट स्किल कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम में डिप्लोमा किया है। दहिसर में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा द्वारा 31 जनवरी को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दहिसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

डॉ योगेश दुबे ने की स्किल डेवलपमेंट सेंटर, छात्रावास और चिल्ड्रन होम बनाने की घोषणा।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय क्षेत्र के युवाओं के कौशल...