श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

वरिष्ठ पत्रकार विभा कॉल भट्ट का आज निधन हो गया है। वे पेट की बीमारी से जूझ रहीं थीं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विभा ने पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज से की थी। वर्ष 2002 में वे स्टार न्यूज से जुड़ी जो आगे चलकर ABP न्यूज हो गया। उन्होंने स्टार न्यूज में रहते हुए “सास, बहू और साजिश ” टेलीविजन न्यूज शो की शुरुआत की जो लगातार सबसे लोकप्रिय शो बना रहा है। वे 23 साल तक ABP न्यूज से जुड़ी रहीं।


एक आकर्षक प्रतिभा की धनी, विभा का सिद्धिविनायक मंदिर से भी खासा जुड़ाव था। वे अक्सर सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना किया करती थीं।उनके सहकर्मियों के अनुसार विभा जैसा बॉस पाना किस्मत की बात है। वे साथ काम करने वाले सभी सहयोगियों के निर्णय को पूरा महत्व देती थी।


ख़बरों की दुनिया में मनोरंजन पत्रकारिता को कम महत्व देने की लोगों की सोच को बदलते हुए उन्होंने “सास बहू साजिश” शो को इस मुकाम तक पहुंचाया कि उनके प्रतिद्वंदी आज भी उनकी सोच, उनकी क्रियेटिविटी का लोहा मानते हैं।


विभा, अपने पीछे पति और एक बेटी से भरा- पुरा परिवार छोड़कर आज इस दुनिया से विदा हो गई । उनका अंतिम संस्कार बुधवार को गोरेगांव पूर्व में किया जाएगा।



अत्यंत दुखद