रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई वार्ता

लायंस क्लब इंटरनेशनल 323=A3 तथा मुंबई यूथ कांग्रेस वर्सोवा विधानसभा की ओर से वर्सोवा स्थित हिंगला देवी मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया । लायंस डाक्टर आर जी राव के अनुसार इस कैंप में नेत्र परीक्षण, ब्लड प्रेशर,मोतियाबिंद परिक्षण, मुफ्त चश्मा वितरण तथा जनरल परीक्षण कर मरीजों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया ।


इस कैंप में 10 लोगों में मोतियाबिंद के लक्षण पाए गए जिन्हें लायन अस्पताल में आपरेशन के लिए रिफर किया गया । वर्सोवा विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संतोष यादव के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद श्रीमती वर्षा गायकवाड़ उपस्थित थीं ।


इसी तरह विशेष अतिथि में विधायक असलम शेख, पूर्व विधायक अशोक जाधव, भावना जैन, अखिलेश यादव, निलेश दूबे, लायन डी जी मनोज बाबुर, वीडीजी नटवर बांका,लायन विकास सराफ उपस्थित थे ।यह कार्यक्रम लायंस क्लब के डाक्टर आर जी राव डॉ नीलम वांदिवडेकर तथा ओस्कर अस्पताल के डाक्टरो की टीम द्वारा आयोजित की गई थी इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Great