फ़र्जी दस्तावेज़ बनाकर कांग्रेसी नेता कर रहा है लोकतंत्र से खिलवाड़ :-तेजिंदर सिंग तिवाना(भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष)।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई में एक अत्यंत गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक ही व्यक्ति ने चार अलग-अलग नामों और दर्जनों फर्जी दस्तावेजों के जरिए वर्षों तक सरकारी तंत्र, चुनाव प्रक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खुलेआम धोखाधड़ी की है। मोहसीन हैदर हाजी, उर्फ़ कुन्ही मोहिद्दीन कुट्टी, उर्फ़ सूफ़ियाद मोहिद्दीन हैदर, उर्फ़ मोहसीन हैदर अमानुल्ला ख़ान उर्फ मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष—एक आदमी, कई पहचान । यह आरोप भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंह तिवाना ने लगाया है।

उन्होंने बताया कि मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष ख़ुद सालों से अलग-अलग अवैध पहचानपत्र बनाकर सरकारी तंत्र को गुमराह कर रहा था, जिसके विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। अब यह पूरा मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है ।

इस विषय में मीडिया को जानकारी देते हुए भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष तेजिंदर सिंग तिवाना ने आगे बताया कि मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहसीन हैदर हाजी ने अलग-अलग नामों से, जन्म प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड , वोटर आईडी कार्ड, बीएमसी रिकॉर्ड, स्कूल दस्तावेज सहित अन्य सरकारी प्रमाण-पत्र फर्जी बनवाये हुए है। हर दस्तावेज में अलग नाम, अलग जन्मतिथि, अलग पता और अलग-अलग परिवार दिखाया गया है।

तिवाना ने कहा कि “सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी व्यक्ति को वर्ष 2007 में उद्धव ठाकरे जी द्वारा नॉमिनेटेड नगरसेवक बनाकर मुंबई महानगरपालिका में भेजा गया था।
यह मामला केवल एक व्यक्ति की धोखाधड़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मुंबई और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।ये तो सिर्फ एक मामला सामने आया है। मुंबई भर में ना जाने कितने ऐसे ख़ान फ़र्ज़ी पहचान पत्र बनवा कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हमको मुंबई को ऐसे ही खानों से बचाना है।”

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक बरामद।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दहिसर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी...

राहुल गांधी को ईसाई समुदाय में कथित छुआछूत क्यों नहीं दिखता ? शंकर गायकर ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद...

‘क्या आप खुद को भगवान समझते हैं?’: बॉम्बे हाईकोर्ट की FDA अधिकारी को फटकार, MCA के पांच रेस्टोरेंट फिर खुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन...