वसई में तांत्रिक द्वारा परेशान लड़की ने की आत्महत्या।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

वसई में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सनसनीखेज आरोप लगाया जा रहा है कि यहां एक १९ वर्षीय लड़की ने तांत्रिक द्वारा परेशान किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया भी कूद पड़ी हैं।

मंगलवार को दमानिया इस मामले में सीधे वसई पुलिस स्टेशन में नजर आईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक लड़की की पहचान रेवती नाइल के रूप में हुई है और वह महज १९ साल की थी। रेवती की आत्महत्या के मामले की जानकारी लेने के लिए अंजलि दमानिया साई पुलिस स्टेशन पहुंचीं। २८ अप्रैल २०२५ को एक तांत्रिक द्वारा परेशान किए जाने के बाद 19 वर्षीय लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

रेवती का अजय राणा के बेटे आयुष राणा से प्रेम संबंध था। हालांकि अजय राणा ने उससे कहा कि उसकी कुंडली में मृत्यु योग है और वह मेरे बेटे से शादी नहीं सकती क्योंकि वह नीची जाति की है। इसके बाद रेवती डिप्रेशन में चली गई।

लड़की के परिवार ने आरोप लगाया है कि इसी डिप्रेशन के चलते उसने आत्महत्या कर ली। तांत्रिक अजय राणा वसई किले के मंदिर में अनाधिकृत शिविर लगाकर जादू-टोना करता था। आरोप लगाया गया है कि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है क्योंकि उसके पुलिस से अच्छे संबंध हैं। इस मामले में पुरातत्व विभाग की गैरजिम्मेदारी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस संबंध में वसई पुलिस स्टेशन में तांत्रिक और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। आरोप है कि वसई पुलिस ने मामला दर्ज करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की है।

वसई पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया सीधे वसई पुलिस स्टेशन पहुंचीं। अंजलि दमानिया ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा और कहा कि इस मामले में राजनीतिक दबाव है और परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, जलभराव के कारण अंधेरी सबवे बंद; कई इलाकों में यातायात प्रभावित।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में सोमवार तड़के हुई मूसलाधार...

पुणे के पाबे घाट में दर्दनाक हादसा: 40 फीट गहरी खाई में गिरी बस, मुंबई के दो युवाओं की मौत, 18 घायल।

मुंबई वार्ता संवाददाता पुणे जिले के राजगढ़ तालुका स्थित...