विद्रोही महाराज की मांग, युवा राष्ट्र संत के रूप में सम्मानित हों आचार्य धीरेंद्र शास्त्री.

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

वर्तमान समय में आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा मानव समाज के कल्याण हेतु अनेक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। आदिवासी इलाकों में कही स्कूल तो कहीं अस्पताल के अलावा गरीबों की हरसंभव मदद करने में जुटे हुए हुए हैं। उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए मानव धर्माचरण समिति ( रजि.) मुम्बई के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ( विद्रोही महाराज) ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को युवा राष्ट्र संत से सम्मानित किया जाय।

प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में मानव धर्माचरण समिति मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ( विद्रोही महाराज) ने बताया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ग्रामीण इलाकों में स्कूलों के माध्यम से भावी पीढ़ी को शिक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा आदिवासी इलाकों में कैंसर अस्पताल के माध्यम से गरीबों और आदिवासीयों की सेवा कर रहे हैं। इसके साथ साथ 251 आदिवासी कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन करने में प्रमुख भूमिका निभाई है।

उनके इन ऐतिहासिक कार्यों को संज्ञान में लेते हुए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को युवा राष्ट्र संत से सम्मानित किए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...