विलिंग्डन इमारत के निवासियों के समर्थन में उतरे पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी, कहा “नहीं होने देंगे बेघर” ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दक्षिण मुंबई के ताड़देव इलाके में स्थित ऊंची इमारत विलिंग्डन व्यू को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की 17वीं से 34वीं मंजिल तक के निवासियों के मन में आगामी गणेश उत्सव त्यौहार को मनाने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। निवासियों को अपने घर से बेघर होने का डर सता रहा है क्योंकि 17वीं से 34वीं मंजिल तक इमारत में ओसी ना होने के कारण उन्हें कोर्ट ने तीन सप्ताह में घर खाली करने का आदेश दिया है। ऐसे में पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने इस सोसायटी के निवासियों के सिर पर की छत बचाने के लिए कमर कस ली है औऱ हर पेचीदगी की गुत्थी सुलझाकर उनका घर बचाने के लिए पूर्ण कानूनी रूप अख्तियार करते हुए मैदान में उतर आए हैं।

जनसेवक गोपाल शेट्टी ने निवासियों के साथ बैठक कर उन्हें आश्वासन दिया है कि वे घर से बेघर नहीं होंगे और गणेश उत्सव के दौरान गणपतिबाप्पा ने चाहा तो उनकी इमारत को ओसी भी मिल जाएगी। तब सारा बखेड़ा स्वतः ही समाप्त हो जायेगा। जनसेवक शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा शहर से बाहर हैं। बुधवार को वे बीएमसी कमिश्नर के साथ इसी विषय को लेकर बैठक करेंगे।

शेट्टी ने आगे कहा कि सोसायटी के लोगों ने ओसी के लिए आवश्यक पुराने और नए नियमों की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। वैसे भी कार्पोरेशन के ही एक नियम के अनुसार बिना ओसी के भी लोग अपने घरों में रह सकते हैं। तब भी प्रयास करने पर तीन सप्ताह में इस सोसाइटी को ओसी मिल सकती है, क्योंकि फायर एनओसी के लिए सभी प्रक्रिया ये लोग पूरी कर चुके हैं।अब अधिकारियों पर निर्भर करता है कि वह जल्द से जल्द अपने कर्तव्य का पालन करें। यदि ऐसा नहीं होता है तो जरूरत पड़ने पर सभी सहयोगी नेताओं के साथ वे सड़क पर भी उतर सकते है।

इस बीच इस इमारत के निवासियों ने कहा कि हमें हमारे विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी पर पूरा भरोसा है । वे हमें ओसी दिलाने के लिए मददगार साबित होंगे। हमारी यह भी मांग है कि भबिष्य में कोई भी बिल्डर बिना ओसी के फ्लैट बेचता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि विलिंग्डन की भांति अन्य स्थानों के फ्लैट धारकों को परेशानी का सामना न करमा पड़े।

सोसायटी के चेयरमैन नरेंद्र भंडारी ने कहा कि हम गणेश उत्सव को लेकर चिंता में थे क्योंकि कोर्ट ने फ्लैट खाली करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था जो कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा और यदि ओसी नहीं मिली तो हम अपना त्यौहार कैसे मनाएंगे। लेकिन गोपाल शेट्टी और मंगलप्रभात लोढ़ा ने हमें आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द हमारा ओसी का काम भी पूरा होगा और हमें घर भी खाली नहीं करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई की जमीनें निगल रहा है मोदी-अडानी गठजोड़, अडानी बना मुंबई का भस्मासुर’ : वर्षा गायकवाड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मुंबई...

22 साल से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार, ओशिवरा पुलिस की बड़ी कामयाबी।

मुंबई वार्ता संवाददाता ओशिवरा पुलिस ने वर्ष 2004 में...