मुंबई वार्ता संवाददाता

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेव अर्थ एनजीओ ने वटवा रेलवे क्षेत्र के दो स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान धरती को हरा-भरा बनाने के संकल्प को दोहराया गया।


अभियान में वटवा लोको शेड के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (Sr. DME) अशोक मीणा और उनकी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अशोक मीणा ने आश्वासन दिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल रेलवे परिवार स्वयं करेगा।


कार्यक्रम का सबसे विशेष क्षण वह रहा, जब रेल कर्मचारियों को एक-एक पौधा सौंपा गया। इसके साथ ही हर पौधे की जिम्मेदारी एक कर्मचारी को दी गई, ताकि उनकी नियमित देखभाल सुनिश्चित की जा सके।
सेव अर्थ एनजीओ के समन्वयक संजय सूर्यबली और संध्या यादव ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और अधिक से अधिक लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
इस अवसर पर अमित यादव, सुनील यादव और कृणाल रबारी सहित कई लोगों ने पौधारोपण अभियान में भाग लेकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।


