मुंबई वार्ता /श्रीश उपाध्याय

वी.पी. रोड पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन टीम ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए पुख्ता सूचना के आधार पर एक आरोपी को देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी पिस्तौल और 02 जिंदा राउंड बरामद किए हैं, जिससे किसी बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया।
यह पूरी कार्रवाई डीसीपी ज़ोन-2 मोहित गर्ग के मार्गदर्शन में वी.पी. रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भारत पाटिल के कुशल नेतृत्व में की गई है।
इस सफल ऑपरेशन के लिए डिटेक्शन ऑफिसर पीएसआई संकल्प मोकाल और उनकी पूरी टीम की विशेष सराहना की जा रही है।



पुलिस को बधाई