मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

भायंदर में तेंदुए के हमले में घायल हुए लोगों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। यह घोषणा महाराष्ट्र के फॉरेस्ट मिनिस्टर गणेश नाइक ने की है।


शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे, भायंदर ईस्ट के स्वामीनारायण मंदिर क्षेत्र स्थित पारिजात बिल्डिंग में एक तेंदुआ देखे जाने से इलाके में दहशत फैल गई। भीड़ और शोर-शराबे से घबराकर तेंदुआ पास के एक घर में घुस गया, जहां उसने सात लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
लगभग सात घंटे की मशक्कत के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया। घटना के बाद शनिवार को फॉरेस्ट मिनिस्टर गणेश नाइक ने पारिजात बिल्डिंग का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अधिकारियों से तेंदुए के रिहायशी इलाके में आने के कारणों की जानकारी ली।


गणेश नाइक ने बताया कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से घायलों को मुआवजा और अन्य सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान विधायक नरेंद्र मेहता और स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
घायलों के नाम इस प्रकार हैं:दीपू भौमिक (52)राजेश यादव (50)छगनलाल बागरेचा (48)श्याम प्रताप साहनी (19)भारती टाक (55)खुशी टाक (19)अंजलि टाक (22)
म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के फायर डिपार्टमेंट के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति नियंत्रण में है।


