शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के गोरेगांव के भगत सिंह नगर इलाके में सोमवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। शराब के लिए पैसे न देने पर गुस्साए पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में भारी हंगामा मच गया और पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक महिला की पहचान गौसिया वसीम शेख (उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है।गौसिया वसीम शेख और उसके पति वसीम रफीक शेख के बीच सोमवार रात को बहस हुई थी। वसीम ने गौसिया से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके चलते दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और धीरे-धीरे यह हिंसक हो गई। बहस बढ़ने के बाद वसीम ने गुस्से में आकर गौसिया का गला घोंट दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई।इसके बाद गौसिया वसीम शेख को तुरंत गोरेगांव के ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर बांगुरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी वसीम रफीक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बांगुरनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...

मुंबई एयरपोर्ट पर NESCO कॉन्सर्ट ड्रग ओवरडोज केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में चर्चित NESCO कॉन्सर्ट ड्रग...

94 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद मुंबई महानगरपालिका का बजट मंजूर, 188 नगरसेवकों ने लिया हिस्सा।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का वर्ष...