मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना ने मुलुंड पूर्व में आरआर एजुकेशनल ट्रस्ट में राज्य स्तर के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की एक बैठक आयोजित की, जिसमें राज्य भर से चार हजार से अधिक शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी शामिल हुए। इसी बैठक के दौरान उबाठा अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षकों को काम के अतिरिक्त बोझ से मुक्त करना चाहिए. “
इस एक दिवसीय बैठक में कुल 20 प्रस्ताव और विभिन्न शैक्षणिक मांगें स्वीकार की गईं।
पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उन सवालों और गैर-शैक्षणिक कार्यों के बारे में अपनी राय व्यक्त की जिनका सामना शिक्षकों को हमेशा करना पड़ता है. उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार पर भी अपनी राय व्यक्त किया .
इस मौके पर सांसद संजय पाटिल ने बयान दिया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक काम कम किया जाना चाहिए. महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना के अध्यक्ष और विधायक ज. मो. अभ्यंकर, कार्यक्रम अध्यक्ष सांसद संजय दीना पाटिल, विभाग प्रमुख रमेश कोरगांवकर, विभाग प्रमुख पाटिल और शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।


